फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चाइल्ड हेल्पलाइन से भागा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में मिला एक किशोर रविवार की पूर्वांह्न चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मियों की लापरवाही से फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी तहरीर नगर कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में शनिवार की देर शाम 15 वर्षीय किशोर मिला था। जिसे एक व्यक्ति ने अपने घर में रखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वह किशोर को अपने साथ थाने लाई। किसी किशोर को थाने में नहीं रखा जा सकता इसलिए पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1089 को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर संजय साही के नेतृत्व में टीम तहबरपुर पहुंची और देर रात उसे लेकर चाइल्ड केयर आई। रविवार की सुबह किशोर फरार हो गया। किशोर के इस तरह से फरार होने से पूरे आँफिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद आफिस के लोगों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके चाइल्ड केयर की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई।
लड़का हम लोगों के साथ सुबह तक था वह ऑफिस स्टॉफ मौनी राय के साथ कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप पर नहाने के लिए गया था। वहीं से वह दीवाल फांदकर भाग गया। काफी तलाश किया गया। लेकिन जब नहीं मिला तो नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय साही, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड केयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें