फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग पर उसुरकुढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मधईपुर खास गांव निवासी अनुराग राजभर (26) शुक्रवार की सुबह अतरौलिया थाना के जयरामपुर गांव में अपनी बुआ के घर गया था। शाम को लौटते समय अपने रिश्तेदार श्रवण कुमार (20) को भी अपने घर लेकर चला गया। देर शाम रिश्तेदार को साथ लेकर बाइक से किसी काम से राजेसुल्तानपुर जाते समय उसुरकुढ़वा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सक ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल श्रवण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था तथा मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कार्य करता था। गत 12 जुलाई को अपने घर आया था। उसके छोटे भाई धर्मेंद्र की भी वर्ष 2015 में मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी होने पर मां लीलावती सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें