बलरामपुर। रौनपार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी एक बालक रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। परिजन उसे इलाज के लिए दोहरीघाट स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रौनापार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कांखभार गांव निवासी श्रेयांश राय (8) पुत्र विपिन राय रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में श्रेयांश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल श्रेयांश को लेकर मऊ जिले के दोहरीघाट प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन बताई गई है।