फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दरवाजा बंद करते समय करंट की चपेट में आया बच्चा, दर्दनाक मौत

Sat, 04 Dec 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी एक बच्चे की शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अहिरौला-गुजरपार गांव निवासी प्रांजल यादव(10) पुत्र शिवपाल यादव कक्षा दो का छात्र था। कुछ दिनों पूर्व वह अपने ननिहाल कंधरापुर थाना क्षेत्र के इच्छनपुर गया हुआ था। शुक्रवार की रात सोने के पूर्व वह ननिहाल में ही कमरे का दरवाजा बंद कर रहा था।

इस दौरान दरवाजे में करंट आ रहा था और प्रांजल उसकी चपेट में आ गया। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर अहिरौली-गुजरपार पहुंचे और तमसा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें