फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाकों में होती रही नामांकन पत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर और विकास खंडों में शुरू हो गया। पहले दिन नामांकन में कितने नामांकन पत्र खारिज हुए इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को जांच का कार्य पूरा होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दाखिल नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू होते ही कलेक्ट्रेट के साथ विकास खंडों पर एक बार फिर से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके चलते काफी गहमा गहमी देखने को मिली। अंदर अधिकारी दाखिल नामांकन पत्रों की जांच कर रहे थे। उनके द्वारा अगर किसी आवेदन में गड़बड़ी मिलती तो संबंधित प्रत्याशी को अंदर बुलाया जाता। ताकि कमी को दूर किया जा सके। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य जारी थी। सहायक कंट्रोल रूम प्रभारी एसओसी सुरेश जायसवाल ने बताया कि अभी नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा नहीं हुआ है इसलिए शनिवार को कार्य पूरा होने के बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह व एडीओ पंचायत अनिल कुमार उपस्थिति में 18 टेबल के सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की जा रही है। सठियांव प्रतिनिधि के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों के दाखिले के बाद हो रही पर्चे की जांच में शाहगढ़ ग्राम पंचायत में भारती गुप्ता का पर्चा रिजेक्ट हो गया चुनाव अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेजरी चालान में गड़बड़ी होने से ऐसा हुआ है। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि फूलपुर ब्लाक सभागार में कुल 2305 नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। शनिवार तक जांच के बाद इसी दिन खारिज हुए पर्चो की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार 94 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष प्रधान पद के लिए कुल 765, क्षेत्र पंचायत के 101 पद के सापेक्ष कुल 591 लोगों ने नामांकन किया है जिसकी जांच चल रही है। एआरओ सुधाकर सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में सभी चीजें ठीक मिली है अभी कहीं कोई ना तो पर्चा निरस्त किया गया है ना कमी पाई गई है। हंसना डीह क्षेत्र पंचायत की सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी। जिस पर एक महिला ने ही नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें