फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभ्ाी वाहनों की सख्ती से जांच हो

Sun, 19 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रविवार को कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रेक्षक और जिलाधिकारी।
विज्ञापन
चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिला निर्वाचन सुहास एलवाई की अध्यक्षता में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ता, एसओ, सीओ की बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभा चुनाव में आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत कड़ाई से पालन किया जाए। बिना जांच के किसी वाहन को न छोड़ा जाए।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि अब सभी राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। उनकी सभा, जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाए ताकि उनके खर्चे को उनके व्यय लेखे में जोड़ा जा सके। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित दिया कि निर्धारित चेकपोस्टों पर वाहनों की चेकिंग का कार्य गंभीरता से करें तथा किसी राजनैतिक दल के वाहन का बिना चेकिंग किए छोड़ा न जाए। उन्होंने कहा कि फार्चूनर, इनोवा, र्स्कापियो, मर्सिडीज आदि राजनैतिक वाहनों को विशेष रूप से चेकिंग करें। उन्होंने बताया कि 50 हजार से 10 लाख रुपये की नकदी जब्त करके जमा करें। 10 लाख से ऊपर की नकदी मिलने पर आयकर विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जो टीम बनाई गई हैं प्रत्याशियों के फिजूल खर्चे को रोकने के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा जो भी नकदी जब्त किया गया, वे व्यापारियों के हैं, उन्होंने बताया कि टीम का आउटपुट अभी तक उल्लेखनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि काफिले में जो भी वाहन चले वे किसी भी पार्टी का हो उसे चेक अवश्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के मात्र 10 दिन रह गए हैं।


पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चेक पोस्टों के अलावा मुख्य स्थानों पर भी रेंडम चेकिंग करें। जांच के बाद उसका परिणाम दिखना चाहिए। कोई भी उम्मीदवार यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता मिले तो कार्रवाई कीजाए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक यातायात हफीजुर्रहमान, एसपी सिटी शकील अहमद खॉ, एसपीआए शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें