फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विदेश भेजने के नाम पर 1.88 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मनिकाडीह में विदेश भेजने के नाम पर 1.88 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने पीड़ित को फर्जी टिकट व वीजा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मनिकाडीह निवासी रामजन्म ने आरोप लगाया कि चांदपट्टी निवासी एक मुस्लिम दोस्त की ससुराल देवरिया जनपद के मदनपुर में है। उसने मुझसे कहा कि मदनपुर का एक व्यक्ति विदेश भेजता है। रामजन्म अपने मित्र के साथ देवरिया जनपद के मलटी मठिया चौराहा मदनपुर निवासी रज्जाक अहमद उर्फ रहीम से मिला।
रज्जाक का भांजा मंसूर आलम उर्फ बबलू निवासी पड़री भटनी देवरिया से संपर्क किया। उसने कहा कि आजाद वीजा 6 माह में मंगवा देंगे। पहले 1.10 लाख रुपये देने होंगे। पीड़ित ने 1.10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने वीजा, मेडिकल और टिकट के नाम पर 78 हजार रुपये दो बार में लिए। पीड़ित ने खाते में रुपये भेजा। इसके बाद उसे वीजा दे दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह मुंबई में मेडिकल कराया। टिकट दूसरे के नाम का दिया गया। जांच कराने पर पता चला कि मंसूर द्वारा दिया गया वीजा फर्जी है। पीड़ित ने रज्जाक से संपर्क कर रुपये की मांग की तो वह धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें