फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेई की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी मातबरगंज निवासी घनश्याम सोनकर के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। घनश्याम ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा था। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

घनश्याम ने बताया कि योगेशधर तिवारी प्रयागराज में कॅरियर प्लस कोचिंग सेंटर चलाते थे। 2017 में उनसे मुलाकात हुई, उन्होंने दावा किया कि उनके आयोग में परिचित अधिकारी हैं और वे घनश्याम की नौकरी पक्की करा देंगे। इसके लिए तिवारी ने 5 लाख रुपये की मांग की। घनश्याम ने अपनी मां के गहने बेचकर और नकद राशि देकर तिवारी के दो बैंक खातों में 27 फरवरी 2017 से 3 अप्रैल 2017 के बीच 2,43,500 रुपये जमा किए और शेष राशि नकद दी।

हालांकि, 2 मार्च 2017 को हुई परीक्षा के परिणाम में घनश्याम का नाम नहीं आया। जब उन्होंने योगेशधर से संपर्क करने की कोशिश की, तो वह अपनी कोचिंग बंद कर भाग गया। फोन पर संपर्क करने पर आरोपी ने घनश्याम को जातिसूचक गालियां दीं और धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगने के लिए फोन न करे।
विज्ञापन


तब घनश्याम ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार को थाना कोतवाली पुलिस ने योगेशधर तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और छल-कपट का मुकदमा दर्ज किया। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि नौकरी के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा उनसे धोखाधड़ी की गई है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें