ग्रामीणों को सस्ते दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग ने जिले की पांच समितियों का चयन किया है। पहले चरण में चयनित इन समितियों पर जल्द ही सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी8।द लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें से 156 साधन सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इन समितियों पर लोगों को खाद- बीज ही उपलब्ध होता रहा है, लेकिन अब यहां जेनेरिक दवाएं भी मिलेगी। शासन की तरफ से समितियों की आर्थिक दशा सुधारने व समितियों के माध्यम से लोगों को बहुउद्देशीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की जा रही है। सहकारिता से समृद्धि की थीम पर हो रहे काम के तहत अब सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय समिति बी-पैक्स नाम दिया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद जिले में जन औषधि केंद्र खोले जाने के लिए पहले चरण में पांच साधन सहकारी समितियों का चयन कर इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
जनपद में साधन सहकारी समिति मेंहनगर, साधन सहकारी समिति डीहा समस्ती, साधन सहकारी समिति कोयलसा, साधन सहकारी समिति निजामाबाद, साधन सहकारी समिति जमुईचक भटौली पल्हना में जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इसके बाद निर्देश आया तो और समितियों का चयन जन औषधि केंद्र के लिए किया जाएगा।
कोट
अभी जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में ही खुले हैं। शासन की नई व्यवस्था के तहत समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के निर्णय से लोगों को सस्ती दवा घर के पास ही मिल जाएगाी। इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। -अजय कुमार, एआर सहकारिता