फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी बेलहा ने गदाईपुर को हराया

Tue, 09 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घिनहापुर में सोमवार को पुरुष हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ पल्हनी ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


इस दौरान सफ़ेद कबूतर उड़ाए गए।  प्रमोद यादव ने कहा कि हाकी एक राष्ट्रीय खेल है, हाकी के जादूगर ने मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक पदक देश को दिलाकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन


 उद्घाटन मैच चौरी बेलहा इंटर कालेज तरवां और रामप्रताप इंटर कालेज गदाईपुर के बीच खेला गया।  जिसमे चौरी बेलहा इंटर कालेज ने 5-1 से गदाईपुर को हराया।

इस मौके पर प्रभाकर सिंह, राणा सिंह, हरि चतुर्वेदी, लालसा राम, रामानंद, श्यामनारायण यादव, गजराज सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें