फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चटकी लाठी, फूंकी मड़ई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के घिनहापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह रंजिश के चलते मनबढ़ों ने मारपीटकर एक पक्ष के तीन लोगों को घायल कर दिया। साथ ही मड़ई फूंक दी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। घायलों में आशा 50 पत्नी जोखन राम, नीलम 19 पुत्री जोखन और जोखन 55 पुत्र नरेश का नाम शामिल है। यह सभी मेंहनगर थाने के घिनहापुर गांव के निवासी हैं। इनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चलता है। इसी के चलते बृहस्पतिवार की सुबह पुन: विवाद हुआ और मनबढ़ों ने मारपीटकर इन तीनों को घायल कर दिया। साथ ही मड़ई में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। लोग बीचबचाव करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पीड़ित की तरफ से गांव के हरखू यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजवती देवी ने बुधवार को थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के 15 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है की छह मई को दरवाजे पर लोगों की भीड़ थी। इससे लाकडाउन के नियम का उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में मनबढ़ों को मना किया तो सभी मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें