फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अराजक तत्वों ने दो दुकानों में की तोड़फोड़, सामान फेंका और बाइक फूंकी

Tue, 07 Dec 2021 09:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
आगजनी(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार से छाऊं मोड़ पर स्थित दो दुकानों में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकान के सारे सामान को फेंककर आग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ दरीखा शेख अहमद गांव में अराजक तत्वों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के बरामदे में खड़ी बाइक को फूंक दी।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के दरीखा शेख अहमद गांव निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजमन ने बताया कि उनके बड़े पिता के लड़के मटरू लाल का पीजीआई चक्रपानपुर में ब्रेन हेमरेज की वजह से निधन हो गया था। उनका शव शाम में खंडवारी गांव स्थित घर आया। वह उनके  घर खंडवाड़ी चले गए। रात करीब 10 बजे घर वापस लौटकर आए।

रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने उसके घर के बरामदे में खड़ी बाइक को फूंक दिया। वहीं छाऊं मोड़ पर रामवृक्ष व दिनेश उर्फ मामा की मिठाई की दुकान की अलमारी को फेंक दिए। अराजक तत्वों द्वारा तीनों लोगों का काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे स्थानीय दुकानदारों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें