फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh crime: अराजक तत्वों ने तोड़ी काली और डीह की प्रतिमाएं, लोगों में आक्रोश, एक गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 08:27 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

असोना गांव में मां काली व डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है। जो ग्रामीणों के धार्मिक आस्था का केंद्र रहे। गांव के लोग यहां पहुंच कर पूजा अर्चना करते है। रविवार की सुबह ग्रामीण सो कर उठे तो दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने तोड़ी काली और डीह की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव स्थित काली-डीह की प्रतिमाओं को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लेकर थाने चली आयी।

विज्ञापन

असोना गांव में मां काली व डीह बाबा की प्रतिमा स्थापित है। जो ग्रामीणों के धार्मिक आस्था का केंद्र रहे। गांव के लोग यहां पहुंच कर पूजा अर्चना करते है। रविवार की सुबह ग्रामीण सो कर उठे तो दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त देख आक्रोशित हो उठे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध जताना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शक व ग्रामीणों के आरोप के आधार पर पुलिस ने गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर थाने चली आयी और पूछताछ की कवायद में जुटी है। एसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मामला धार्मिक भावना से खिलवाड़ का है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व जांच पूरी होने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें