फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे पर डांस को लेकर बवाल, तीन बराती हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उतरगांवा गांव में सोमवार की रात आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर बराती व मनबढ़ युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में बराती पक्ष के तीन लोग घायल हुए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उतरगांवा ग्राम निवासी रामचंद्र यादव के भतीजी पूजा का सोमवार को विवाह था। बरात तमौली बेलइसा से आयी थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी रामचंद्र चौहान, शुभम चौहान, अभिषेक, अविनाश, जीतन, धीरज, दीपक आदि मौके पर पहुंचे और बरातियों के बीच घुस कर डांस करने लगे। बरातियों व घरातियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे लाठी-डंडा लेकर बरातियों पर हमला कर दिए। मारपीट की इस घटना में अंकित यादव, बिट्टू यादव व अन्नू यादव निवासी तमौली बेलइसा घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। वहीं घटना के बाबत रामचंद्र यादव ने थाने पर सात के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। एसओ बसंत लाल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें