फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा बीपी और शुगर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलती जीवनशैली लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। शारीरिक श्रम में कमी, मानसिक तनाव और खानपान की अनियमितता के चलते ब्लड प्रेशर (बीपी) और मधुमेह का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां इन बीमारियों को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था, वहीं अब कम उम्र के लोगों में भी इनके लक्षण सामने आने लगे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, फास्ट फूड और जंक फूड का अधिक सेवन, असंतुलित आहार, व्यायाम की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारक हैं।
मंडलीय जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. रामकेवल ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज पहुंचते हैं। जांच के बाद इनमें से 80 से 90 मरीजों में बीपी और शुगर की समस्या पाई जाती है।
विज्ञापन

दवा के साथ मरीजों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि समय रहते इन बीमारियों की पहचान और नियमित जांच से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

00
बचाव के उपाय-
प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या हल्का व्यायाम करें।
हरी सब्जियां, फल, दाल और साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें।
अधिक नमक, मीठे पेय पदार्थ और मिठाइयों के सेवन से बचें।
तली-भुनी चीजों और जंक फूड का सेवन सीमित करें।
तनाव से बचें, पर्याप्त नींद लें और दिन चर्चा में योग को शामिल करें।
समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कराएं।
कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें