एसपी अनुराग आर्य के निर्देश में वाहन चेकिंग अभियान बृहस्पतिवार की रात भी पूरे जिले में चलाया गया। कुल 69 प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी ने बताया कि इस दौरान कुल 1770 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व नवयुवकों द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 498 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही शहर कोतवाली व फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया।