फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चैत्र नवरात्र कल से, देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची

विज्ञापन
चौक पर द​क्षिणमुखी मां के मंदिर चल रही सफाई। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर जिले भर के देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। मंदिरों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर के प्रमुख दक्षिणमुखी मंदिर परिसर स्थित देवी स्थल, दुर्गा जी मंदिर रैदोपुर, माता शीतला मंदिर निजामाबाद, देवी जी मंदिर पल्हना सहित अन्य देवी मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। मंदिर परिसरों में लाइटिंग, फूल-मालाओं और आकर्षक झांकियों की व्यवस्था की जा रही है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ विधिवत कलश स्थापना की जाएगी। इसके लिए भक्तजन पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। बाजारों में भी नारियल, चुनरी, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। मंदिरों में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन और आरती का आयोजन किया जाएगा। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन भी होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सतर्क है और प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उधर घरों में भी इसकी तैयारियां चल रही है। लोग अपने घरों में भी घट स्थापना की तैयारी कर रहे हैं और नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें