फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति से चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र व मोबाइल की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे तमंचे के बल पर दंपती को आतंकित कर जेवरात व मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भड़सारी-कटात चक कटात गांव स्थित मइनर के पास हुई घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव निवासी संतोष यादव (30) की पत्नी मायके गई हुई थी। उसका मायका बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर में है। सोमवार की सुबह संतोष अपनी पत्नी को मायके से बाइक पर बैठा कर घर लौट रहा था। अभी दंपती मेंहनगर वाया गोसाई की बाजार मार्ग पर स्थित भड़सारी-कटात चक कटात गांव के बीच स्थित माइनर पर पहुंचे थे कि एक बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया। बदमाशों ने दंपती को तमंचा सटा दिया और महिला के गले से चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी उतरवाने लगे। संतोष ने बदमाशों का विरोध किया तो तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर उसे घायल भी कर दिया। इसके बाद जेवरात के अलावा मोबाइल छीन कर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद संतोष ने किसी राहगीर को रोक कर उसके मोबाइल से यूपी 112 व मेंहनगर थाना को सूचना दिया। दिनदहाने छिनैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें