फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोदान एक्सप्रेस में चेन पुलिंग से फाटक पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवा। गोरखपुर से मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस का फूलपुर स्थित खुरासन रोड स्टेशन से छूटते ही किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इसके कारण ट्रेन रेलवे फाटक पर खड़ी हो गई। फाटक पर दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालक भीषण गर्मी के कारण परेशान हो उठे।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 10:47 बजे पहुंची। मंगलवार को खुरासन रोड स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। भीड़ के चलते कई यात्री ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। ट्रेन जैसे ही आगे स्टेशन की ओर चली तो ट्रेन का आधा भाग क्रॉसिंग पर पहुंचा था।
किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते फाटक पर आठ मिनट से ज्यादा समय तक ट्रेन खड़ी रही। गोदान एक्सप्रेस के गार्ड ने चेन पुलिंग के स्थान पर पहुंचकर चाबी बंद की तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हुई। सहायक स्टेशन मास्टर सोनू चौहान ने बताया कि स्टेशन पर अधिक भीड़ के चलते किसी ने चेन पुलिंग कर दी थी, जिसके कारण ट्रेन क्राॅसिंग पर खड़ी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें