अंजुमन गुलशने मदीना की ओर से शनिवार की रात बहाउद्दीनपुर में मुफ्ती एहतेशाम कादरी की अध्यक्षता में जश्न-ए ईद-ए-मिलादुन्नबी जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। जलसे की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हजरत मोहम्मद का जीवन गरीबों और असहायों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने इंसानियत, भाईचारे और शांति का संदेश दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता का मार्ग नहीं छोड़ा। शायरों की महफिल देर रात तक चलती रही। इस दौरान अजमल रज़ा भागलपुरी, सैफ रज़ा कानपुरी, तौफीक चिश्ती और सलमान रज़ा आज़मी ने मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पेश किए। कार्यक्रम में मोहम्मद जावेद, अदनान आज़मी, फहद, अबू इनाम, तबरेज आकार, समीर, अफज़ल आदि उपस्थित रहे।