न्यू कॉलोनी नीबी में नन्हे राय एडवोकेट के मकान से सुनील सिंह राजस्व अधिकारी के मकान तक बन रही नई सीसी सड़क का शिलान्यास शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी राय ने किया। उन्होंने कहा कि इस गली के विकास से क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा कि लंबे समय से यह मांग थी, जो आज पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सड़क सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ निर्मित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषिकेश राय उर्फ गुड्डू ने और संचालन साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पांडे सरस ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद राय, प्रधान रजनीश राय, सुधीर राय, मिथलेश राय उपस्थित रहे।