फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झालमुड़ी बांटकर मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपा नेता रित्विक जायसवाल ने मंगलवार को लक्षिरामपुर स्थित अपने निजी कार्यालय पर समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताआओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

बंगाल के लोकप्रिय व्यंजन झालमुड़ी का वितरण किया। जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर रित्विक जायसवाल ने कहा कि अब वह दौर समाप्त हो चुका है, जब कुछ खास परिवारों या दलों का दबदबा हुआ करता था। जनता ने अराजकता को नकार दिया है और विकास के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल से उठी यह राजनीतिक लहर अब उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। साथ ही कहा कि आजमगढ़, जिसे कभी विपक्ष का गढ़ माना जाता था, वहां भी अब पूर्ण रूप से कमल खिलेगा। रित्विक जायसवाल ने कहा कि इन्हीं के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें