फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने वाले एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी का सीडीओ ने किया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। पंचायत चुनाव के दौरान बूथ की व्यवस्था बनाने में हुए खर्च के भुगतान को लेकर आपस में भिड़े एडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ सीडीओ ने सख्त कार्रवाई की है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी बाबू राम पाल की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण दूसरे ब्लॉक में कर दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सठियांव ब्लॉक में सात मई को सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा अपने कार्यालय में चुनाव संबधी फाइल निपटा रहे थे। उसी दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी शांति शरण सिंह पंहुचे। उन्होंने बूथ निर्धारण में खर्च के भुगतान का दबाव बनाया। आरोप है कि जांच के बाद भुगतान करने की बात कहने पर शांति शरण सिंह अभद्रता पर उतर आए और कालर पकड़ कर गाली गलौज करने लगे। जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बाबू राम पाल को जांच के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी बाबू राम पाल ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा का जहानगंज ब्लॉक के लिए आदेश आ चुका है। जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया शांति शरण सिंह का कोयलसा ब्लॉक ट्रांसफर हुआ है। खंड विकास अधिकारी के मुताबिक सठियांव ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर तैनात कैलाश सोनकर को बतौर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें