फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में नहीं होगी सीसी टीवी की निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 19 मार्च से शुरू हो रही है। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की तर्ज पर ही परीक्षा होनी है लेकिन परीक्षा में सीसीटीवी की निगहबानी से छूट है। ऐसे में संस्कृत बोर्ड परीक्षा की सुचिता पर प्रश्नचिह्न लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले में संस्कृत विद्यालयों की कुल संख्या 46 है जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय 37 है और नौ वित्तविहीन है। वहीं राजकीय व शासकीय विद्यालयों की संख्या शून्य है। प्रथम से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 3809 परीक्षार्थी पंजीकृत है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ही इस परीक्षा का आयोजन कराएगा। इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ही परीक्षा का आयोजन होने के बाद भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर यह परीक्षा नहीं होगी। इसके पीछे कारण यह है कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए बनाये गये किसी भी केंद्र पर सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस परीक्षा की सुचिता प्रभावित हो सकती है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा विभाग का दावा है कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा भी नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी।
कुल 3809 परीक्षार्थी है पंजीकृत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3809 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें प्रथमा में 211, पूर्व मध्यमा प्रथमा में सर्वाधिक 1438, पूर्व मध्यमा द्वितीय में 955, उत्तर मध्यमा प्रथमा में 721 व उत्तर मध्यमा द्वितीया में 484 छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें