फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा मंगलवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) गंभीर सिंह के अनुसार मंगलवार की सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट और पुलिस स्कॉर्ट की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, चिल्ड्रेन स्कूल बेलइसा, सेंट जेवियर हाई स्कूल एलवल, न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शनिचरा बाजार (फूलपुर) और शान पब्लिक स्कूल रोरूवा मुस्तफाबाद (लालगंज) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर संबंधित बीईओ को मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उप जिलाधिकारियों को पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षा शुरू होने से पहले मजिस्ट्रेट बैंक से गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करके सुरक्षित रूप से केंद्र तक पहुंचाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे वापस जमा कराएंगे। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें