फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव विवि : मेधावियों की सूची जारी, 30 तक आपत्ति दें

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने आगामी तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत विभिन्न संकायों, पाठ्यक्रमों एवं विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि सूची में शामिल किसी भी विद्यार्थी अथवा संबंधित पक्ष को यदि किसी प्रकार की तथ्यात्मक आपत्ति हो तो वह 30 जुलाई की शाम 5 बजे तक आवश्यक साक्ष्य एवं प्रमाण-पत्रों के साथ विश्वविद्यालय कार्यालय में या coemsdsu.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें