फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जिले में 20 फरवरी से शुरु होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। हालांकि जिले में 20 फरवरी से कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी व 27 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षा इंग्लिश लैंग्वेज के पेपर शुरू होगी। कारण कि 15 फरवरी को जिस विषय की परीक्षा हो रही है, उस विषय के एक भी छात्र पंजीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय बोर्ड द्वारा जिले में कुल 65 विद्यालय संचालित है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की की शुरुआत 15 फरवरी से हो रही है। इस बार जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कक्षा 10वीं में कुल करीब 9000 और 12वीं के कुल करीब 5000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। कक्षा 10वीं की परीक्षाओं की शुरुआत पेंटिंग के साथ अन्य चार क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर से, जबकि 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत उद्यमिता विषय के पेपर से होगी। उक्त विषयों में जिले का कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं है। इसलिए जिले में इस कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 27 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 20 फरवरी से हिंदी के पेपर से होगी। सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद सामान्य तरीके से हो रही परीक्षाओं के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें