फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीबीआई ने घूसखोरी के आरोप में सब डिविजनल इंस्पेक्टर समेत तीन डाककर्मियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मुख्य डाकघर में मंगलवार को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की टीम ने छापेमारी कर रिश्वत मांगने के आरोप में सब डिविजनल इंस्पेक्टर, ओवरसीयर और डाक सहायक को गिरफ्तार किया। सीबीआई टीम ने इस कार्रवाई को गोपनीय रखा। जिले के किसी भी आला अधिकारी को जानकारी नहीं दी। एसपी को भी जिले में सीबीआई के आने की भनक नहीं लगी। एक व्यक्ति ने सीबीआई से डाक विभाग के तीन कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। उसने सीबीआई को बताया कि था कि उसका चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा में शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा पद पर हुआ है। आरोप लगाया कि सब डिविजनल इंस्पेक्टर, ओवरसीयर और डाक सहायक ने उससे कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग रहे हैं। बताया कि बात करने पर आरोपी 25 हजार के बजाय 10 हजार रुपये पर राजी हो गए हैं। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने योजना बनाकर जिले के मुख्य डाकघर में छापामारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डाक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई टीम ने डाकघर से सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे और पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस कार्रवाई की जानकारी किसी को नहीं दी। डाकघर में गोपनीय तरीके से छापामारी की। इस मामले में डाक विभाग के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एसपी हेमराज मीना का कहना है कि जिले में सीबीआई के आने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें