मौके से पुलिस ने एक टेंपो और दो बैट्री बरामद की है। पकड़े गए चोर का संबंधित धाराओं में चालान कर पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव निवासी संजय सिंह तरवां थाने के रासेपुर गांव स्थित मोबाइल टावर पर गार्ड के तौर पर देखरेख करते हैं।
सोमवार की रात वह किसी काम से जिला मुख्यालय आए हुए थे। रात को मौका पाकर टेंपो में सवार होकर पांच चोर टावर पर पहुंचे और वहां लगी मशीनों को बंद कर बैट्री खोलने लगे।
संजय ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सिस्टम से उसे मशीन बंद होने की जानकारी मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंचा। गया। टावर के भीतर चोरों को देख उसने पुलिस को सूचना दी।
साथ गांव वालों के सहयोग से उन्हें पकड़ने के लिए शोर मचाते हुए टावर को घेरवा लिया। अपने आप को घिरा देख चोर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
इस दौरान लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार चोर विपिन राम मेहनगर थाने के उसरी (पिथौरपुर) गांव का निवासी है।
थानाध्यक्ष तरवां प्रदीप चौधरी ने बताया कि पकड़े गए चोर का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।