फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों की नकदी व जेवरात

विज्ञापन
ेवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में चोरी के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गोसाईगंज निवासी एक डॉक्टर के घर में घुसे चोर ने लाखों की नकदी के साथ ही जेवरात चुरा ले गये। घटना के समय डॉक्टर मय परिवार ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था और चोरों ने प्रथम तल को पूरी तरह से खंगाल डाला।
विज्ञापन

डॉ. एके विश्वास श्रीकांतपुर गोेाईगंज में परिवार के साथ रहते है और मकान में ही प्राइवेट प्रैक्टिस भी करते है। रविवार की रात डॉक्टर परिवार के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। वहीं पड़ोसी के मकान के छत से चोर डॉक्टर के प्रथम तल पर पहुंचे और कमरे में रखे आलमारी का ताल तोड़ कर उसमें रखे एक लाख रुपये नकद, दो पेटी में रखे चांदी व सोने के जेवरात उड़ा दिये। पीड़ित डॉक्टर को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पीड़ित के अनुसार चोर एक लाख रुपये नकद के साथ ही लगभग एक लाख कीमत के जेवरात भी उड़ा दिये है। घटना के बाबत पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
प्रावि से खेलकूद किट, पांच पंखे चोरी
जहानागंज। स्थानीय शिक्षाक्षेत्र अंतर्गत प्रावि गोधौरा द्वितीय में शनिवार की रात घुसे चोरों ने कार्यालय सहित तीन कमरों का ताला चटका कर खेलकूद कीट, पांच पंखे, थाली गिलास, चूल्हा आदि उठा ले गये। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब गांव के लोग शौच के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रसोईया को दी और रसोईया ने प्रधानाध्यापिका जया राय को दिया। प्रधानाध्यापिका मौके पर पहुंची तो कार्यालय समेत तीन कमरो का ताला टूटा पाया। उन्होंने तत्काल यूपी 100 पर इसकी सूचना दी। सोमवार को स्कूल खुलने पर प्रधानाध्यापिका ने घटना की लिखित तहरीर भी थाने पर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें