सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग बाजार स्थित दो दुकानों का शटर तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी व सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदारों ने सरायमीर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है।
सरायमीर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा कर पाने में सफल नहीं हो रही है। वहीं चोरी की घटनाओं पर लगाम भी नहीं लग रहा है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सुरही बुजुर्ग गांव निवासी विजय कुमार पुत्र खेतई के दुकान का ताला तोड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया। विजय सुरही बुजुर्ग बाजार स्थित हौसला चौहान के मकान में किराये पर दुकान लेकर टीवी, पंखा आदि रिपेयरिंग का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा देख कर उसे होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 10 हजार का माल पार किए है। विजय की दुकान के बगल में ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी डॉ. रमाकांत चौहान का दवाखाना है। इसका भी शटर तोड़ कर चोर कैश काउंटर में रखे 10 हजार रुपये नकद के साथ ही कुछ दवा आदि भी उठा ले गए। दवा घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही फेंका हुआ मिला। पीड़ितों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
- मनोज गोंड