फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिब्ली कॉलेज में दबंगों ने प्रोफेसर को पीटा, सोशल मीडिया पर बना रहे थे धार्मिक मुद्दा; केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 02:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: इस दौरान तमंचा लहराते हुए देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी उक्त लोगों द्वारा धार्मिक आधार पर फोटो वीडियो आदि वायरल कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के शिब्ली पीजी कॉलेज में एक प्रोफेसर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं तमंचा लहराते हुए जानमाल की धमकी भी दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस प्रकरण को धार्मिक आधार पर वायरल कर माहौल को भी खराब करने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेकर प्राचार्य ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में दो नामजद समेत चार से पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच की कवायद में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में प्राचार्य अफसर अली ने बताया कि कालेज के समाजशास्त्र विभाग में आशुतोष महेश्वरी बतौर सहायक प्रोफेसर तैनात है। 24 अप्रैल को समाजशास्त्र विभाग में फेयरवेल पार्टी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान डुगडुगवा निवासी सिमनाम व बाजबहादुर निवासी ओसामा समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने आशुतोष महेश्वरी के साथ मारपीट कर लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. नोमान अहमद व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मीसम अब्बास बीच बचाव को पहुंचे तो उक्त लोगों ने विभाग के कुछ सरकारी दस्तावेजों को नष्ट कर दिया और कुछ जरूरी कागजात लेकर चले गए।

प्राचार्य की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें