फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पति समेत परिवार के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी को 18 साल हो गए है। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बड़गहन गांव निवासिनी रागिनी राय ने बताया कि लगभग 18 साल पूर्व उसका विवाह ब्रह्मदेव राय से हुआ था। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच वह पति के संसर्ग से दो बच्चों की मां भी बन गई। बाद में बात ज्यादा बढ़ने पर पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा भी दायर कर दिया। कुछ दिनों तक मायके में रहने के बाद वह अपनी पुत्री मानसी को लेकर अपने ससुराल आयी और यहीं रहने लगी।
मंगलवार को पति ब्रह्मदेव, सास हौशिला, ननद अर्चना व पति की मामी वंदना राय ने उसे मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें