फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लुटेरी दुल्हनों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास हरियाणा से आए दो दुल्हों के साथ लूटपाट हुई थी। इतना ही नहीं उनकी नव विवाहित दुल्हनें भी लुटेरों के साथ फरार हो गईं थीं। पांच दिन पूर्व हुई घटना में अब पुलिस ने दोनों दुल्हनों के साथ ही तीन अन्य खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत निवासी रामअवतार व वीरेंद्र ने जौनपुर जिला निवासी राजकुमार के माध्यम से आजमगढ़ की रहने वाली दो युवतियों के साथ अपना ब्याह तय किया था। इसके एवज में लड़की पक्ष को चार लाख रुपये दिए जाने की बात भी तय हुई थी। पांच सितंबर को दुल्हे रामअवतार व वीरेंद्र अपने परिजनों व साथियों के साथ जिले में पहुंचे। 3.47 लाख रुपये, कपड़े व जेवरात आदि अगुवा रामकुमार के माध्यम से लड़की पक्ष के रामकुंदन व राज तिवारी को दे दिया गया। इसके बाद सात सितंबर को निजामाबाद के शीतला धाम पर शादी की रस्म पूरी कराई गई। विदाई के पूर्व दुर्वासा धाम आशीर्वाद लेने की बात दुल्हनों के परिजनों ने कही। जिस पर टेंपो पर दोनों दुल्हा व दोनों दुल्हन सवार हो गए। टेंपो अहरौला थाना अंतर्गत खादारामपुर गांव के पास ही पहुंची कि बाइक सवार लोगों ने जबरन टेंपो रुकवा लिया और दुल्हों के पास मौजूद रुपये, मोबाइल आदि लूट लिए। इतना ही नहीं दोनों दुल्हनें भी टेंपो से उतरी और बाइक पर बैठ कर लुटेरों के साथ फरार हो गईं। इसके बाद दोनों दुल्हे अहरौला थाने पर पहुंचे और आप बीती पुलिस को बताई। पुलिस जांच पड़ताल व छानबीन में जुटी रही। पांच दिन बाद अगुवा रामकुमार, रामकुंदन व राज तिवारी समेत दो अज्ञात दुल्हनों व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें