फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य महिला आयोग की सदस्य के पति पर अभद्रता का मुकदमा दर्ज, गाली-गलौज का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मीडियाकर्मी से गाली-गलौज के आरोप में राज्य महिला आयोग की सदस्य के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या के पति अभिषेक कुमार पर एक मीडिया कर्मी ने गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मीडिया कर्मी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि वे थाना कोतवाली और सिधारी में महिलाओं से संबंधित दर्ज दो एफआईआर के मामले में जानकारी जुटाने के लिए डॉ. प्रियंका मौर्या से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। 6 मई को रात 8 बजे उन्होंने डॉ. मौर्या के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन एक व्यक्ति ने कॉल उठाकर बताया कि मैम व्यस्त हैं।

7 मई को दोपहर 2:22 बजे जब उन्होंने दोबारा संपर्क किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉ. मौर्या का पति अभिषेक कुमार बताया। पुनीत के मुताबिक अभिषेक ने उनके साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया, गाली-गलौज की और धमकी दी कि जिसे जो शिकायत करनी है, कर लो।
विज्ञापन


इस मामले में थाना कोतवाली शिकायत पंजीकृत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आयोग की सदस्य का पति है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें