फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तहरीर देने के छह दिन बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी एक विवाहिता की जला कर हत्या करने के बाद शव को दफन करने के मामले में रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छह दिन पूर्व मृतका की बड़ी बहन ने अपने बहनोई पर ही हत्या कर शव को दफन कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। अब शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन

बीते छह मार्च को माहुल कस्बा के वार्ड संख्या एक की रहने वाली जरीना बानो पत्नी लुकमान ने थाने पर तहरीर दिया कि उसकी बहन शाहिना (25) को उसके पति आशिफ कुरैशी ने ही बीते तीन मार्च को जला कर मार डाला और शव को दफन भी कर दिया। अमर उजाला ने इस खबर को नौ फरवरी के अंक में पत्नी की हत्या कर शव को किया दफन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुकदमा दर्ज न होने पर बड़ी बहन से मुख्यमंत्री तक से शिकायत किया था। उस खबर को भी अमर उजाला ने 11 मार्च के अंक में चार दिन बाद भी नहीं हुई हत्यारोपी पर कार्रवाई शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेते हुए मृतका के बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर अहरौला पुलिस ने रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो अब जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोद कर शव निकाला जा सकता है। ताकि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें