फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 40 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान 40.800 किग्रा गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल एक युवक पर कुशीनगर जिले में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है। भरथीपुर तिराहे पर तरवां थाना पुलिस शनिवार की देर रात संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान परमानपुर की तरफ से एक कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने टार्च जला कर रुकने का इशारा किया तो कार सवार वाहन को मोड़ कर भागने का प्रयास किए। पुलिस टीम ने दौड़ा कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजू गुप्ता व त्रिवेणी गुप्ता निवासी पल्हना थाना कोतवाली देवगांव बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 40.800 किग्रा गांजा बरामद हुआ। राजू गुप्ता पर कुशीनगर जनपद में गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान करने के साथ ही कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें