फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रित कोटे से परिचारक के पद पर नियुक्ति के नाम पर रुपये लेने व शोषण करने के मामले में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत तीन के खिलाफ बृहस्पतिवार को जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोचीपुर लाटघाट निवासिनी फातिमा बानो के पति मो. अरमान मोहम्मदपुर लाटघाट स्थित विक्रम इंटर काॅलेज में चपरासी थे। उनकी मौत के बाद पत्नी फातिमा बानो ने मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन किया। आरोप है कि नियुक्ति के नाम पर प्रबंधक राजकुमार, उनके भाई रामचंद्र राय व प्रधानाचार्य जालंधर कुमार ने पहले 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद अन्य खर्च के नाम पर एक लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी उससे एक लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं तीनों आरोपितों ने एक नोटरी बयान हल्फ़ी बनवा कर उस पर उसका हस्ताक्षर करवा लिया है। फातिमा का यह भी आरोप है कि आरोपित उसे झाडू लगनवाने के लिए दिन तो दिन रात में भी बुलाते हैं। प्रबंधक के घर पर भी साफ-सफाई के लिए दबाव बनाया जाता है। जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़ित ने पहले जीयनपुर कोतवाली पर शिकायती पत्र दिया। जहां सुनवाई न होने पर उसने एसपी को पत्रक सौंपा। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुुरू की। प्रधानाचार्य जालंधर कुमार ने बताया कि कुछ लोग फातिमा को गुमराह कर बेवजह मामले को तूल देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। ऐसा कोई मामला ही नही है। हम सब को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें