राशन कालाबाजारी के मामले में आरोपी बने कोटेदार नैनीजोर के विरुद्घ पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने रौनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कोटेदार दीपचंद राम पर वितरण के लिए आए अनाज गेहूं, चावल, तेल, नमक, चना की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि बीते 31 दिसंबर को उन्होंने कोटेदार के स्टाक का सत्यापन किया। उस समय मौके पर गांव के भागवत, अशोक, मुरारी, सरवन, ग्राम प्रधान विनोद विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। ूर्ति निरीक्षक ने बताया कि स्टाक में एक बोरी रहा। जबकि 112 कुंतल गेहूं, 68 कुंतल चावल, 77 लीटर तेल, नमक, चना होना चाहिए था। जो नहीं पाया गया, कालाबाजारी कर दिया गया। इसलिए कोटेदार के विरुद्ध थाने में पांच जनवरी को देर शाम संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया।