फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा के गाने पर बच्चों से ठुमके लगवाने वाले शिक्षक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मरगुवपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों से सपा के प्रचार गीत पर ठुमके लगवाने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की बजाय समाजवादी पार्टी का गीत बजाया गया, जिस पर सहायक अध्यापक सुनील यादव बच्चों को डांस के लिए प्रेरित करते और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। इस मामले की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने इसे स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

मामले को गंभीर मानते हुए बीएसए राजीव कुमार पाठक ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया था। इसके बाद बुधवार को उनके निर्देश पर बीईओ कोयलसा ने कप्तानगंज थाने में निलंबित सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मरगुवपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बीईओ पंकज कुमार की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें