फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रह रही एक विवाहिता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे छोड़ दिया है। उसने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले में सिधारी थाने की पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, देवर और ननद पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक मूलरूप से निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी रविता यादव बचपन से ही अपने ननिहाल सिधारी थाना के बेलइसा में रहती थी। उसकी शादी 2018 में तमौली गांव निवासी नरसिंह यादव से हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार ननिहाल वालों ने दहेज भी दिया था। कुछ दिन बाद पति नरसिंह, सास मंती देवी, देवर जयसिंह यादव, ननद रीमा, बीना व लक्ष्मीना उसके ननिहाल वालों से दहेज में बाइक और 50 हजार नकदी की मांग करने लगे। मना करने पर ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। 19 मार्च 2014 को उसे ननिहाल लाकर छोड़ दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत छह के लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें