फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शेखपुर बछौली गांव में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शेखपुर बछौली गांव में दबिश देकर एक निर्माणाधीन मकान में चल रहे अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से अर्द्धनिर्मित असलहों के साथ ही बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस टीम ने बरामद और फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेखपुर बछौली स्थित सड़क के किनारे पप्पू बरनवाल के अर्धनिर्मित मकान के पीछे असलहा फैक्ट्री संचालित है। इस सूचना पर पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी योगेंद्र उर्फ जोगी निवासी रतौड़ी थाना मेहनाजपुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से अर्द्धनिर्मित असलहों के साथ ही कारतूस व असलहा बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें