फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुर्गा पूजा जुलूस में डीजे बजाने वाले छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मानक से ज्यादा ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में तीन डीजे संचालक और तीन डीजे मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप सरीखा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि जुलूस में मानक के विपरीत तेज आवाज पर डीजे बजाया गया था। इसके चलते आदर्श कुमार, राजू निवासी मायाबाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या, नवीन गुप्ता, रवि कुमार निवासी घास मंडी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर व दबंग डीजे मालिक और ऑपरेटर निवासी भगवत नगर थाना टांडा जिला अम्बेडकरनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल ने बताया कि डीजे संचालन के लिए दिशा-निर्देश के बाद भी डीजे संचालकों ने नियमों की अनदेखी की। पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी कराकर सबूत एकत्रित किए गए, जिनके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें