फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज उत्पीड़न का छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी रामदुलारे ने तहरीर देकर छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। ज्योति पुत्री रामदुलारे प्रसाद की शादी 25 मई 2025 को शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिपुर पत्थरपुरवा गद्दोपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार के साथ हुई थी। एक माह बाद 10 जून 2025 को आरोपी परिवार ने दहेज की मांग करते हुए लड़की पर मारपीट की और उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन

लड़की के पिता रामदुलारे ने बताया कि शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने पांच लाख रुपए नकद, बाइक, अंगूठी-माला, तीन लाख रुपये के अन्य सामान दहेज में दिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी परिवार ने दो लाख रुपये और विदेश जाने के लिए अतिरिक्त धन की मांग की। इस मामले में ससुर जयराम, सास दुर्गावती, पति गुड्डू कुमार, देवर सुशील कुमार, आदित्य कुमार और ननद इंदिरा कुमारी के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की विधिक जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें