फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली चोरी में सात पर मुकदमा दर्ज, 14 के कनेक्शन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर की टीम ने अजमतगढ़ कस्बे में शनिवार को दिन में अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे सात उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। 14 लोगों के कनेक्शन काटे गए और एक लाख 76 हजार रुपये की नकद वसूली की गई।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली विभाग के संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बे में उपभोक्ताओं का कनेक्शन चेक किया गया। इस दौरान सात लोग केबल द्वारा बाईपास कर विद्युत का उपभोग कर रहे थे। इन सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 14 उपभोक्ताओं पर 10,000 से अधिक बकाया था। जिसके चलते इनका कनेक्शन काट दिया गया। मौके पर उपभोक्ताओं द्वारा एक लाख 76 हजार का बकाया जमा किया गया। इस संबंध में एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा घरेलू कनेक्शन लेकर कामर्शियल उपयोग किया जा रहा है।
बाईपास करके एसी चलाई जा रही है। अधिकांश लोगों द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाकर कनेक्शन की जांच किया गया। उन्होंने कहा कि जिनके कनेक्शन कम क्षमता के हैं, वह तुरंत अपना भार बढ़वा लें, बकाया तुरंत जमा करें अन्यथा उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा। लगातार जांच की जाएगी। जांच टीम में एसडीओ अखिलेश कुमार, जेई अनुराग सिंह, अंजेश, रवि मौर्य, उमेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें