पवई। विद्युत विभाग की ओर से शुक्रवार को सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 1,75000 रुपये की वसूली की गई। एसडीओ अवधेश सिंह यादव ने बताया कि अभियान में 82 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली की चेकिंग की गई। 18 लोगों का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। छापेमारी में चार उपभोक्ता लाइन को बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे।
उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जेई दीपेश गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान आठ का पावर लोड बढ़ाया गया। उन्होंने चेताया कि समय से बिजली का बिल जमा करें। विद्युत का प्रयोग मीटर के माध्यम से ही करें। बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें। बिजली चोरी ना करें। इस मौके पर लाइनमैन पिंटू तिवारी, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।