फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी और नौकर से निकालने पर डायरेक्टर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अंजान शहीद स्थित जैश पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मिर्जा असद वेग पर एक रिसेप्शनिस्ट ने छेड़खानी, नौकरी से निकालने और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डायरेक्टर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीडि़ता ने बताया कि वह विद्यालय में 2019 से 2024 तक रिसेप्शनिस्ट थी। डायरेक्टर ने स्टाफ के चले जाने के बाद विद्यालय में कार्य के बहाने उसे रोककर छेड़खानी की। जब उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से करने की कोशिश की तो डायरेक्टर ने उसे बदनाम करने की धमकी दी और नौकरी से निकाल दिया।

डायरेक्टर के भाई मिर्जा यासीर वेग ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि डेढ़ वर्ष पहले पैसे के हेरा फेरी और विद्यालय के डिस्पिलिन पालन न करने पर रिसेप्शनिस्ट को निकाल दिया गया था। इसके बाद दोबारा रखने के लिए धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर 2 महीने पहले दर्ज कराई थी। उसी के चलते युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें