गोपीगंज (भदोही)। फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने वाले सहायक अध्यापक के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। डीघ बीईओ वेद प्रकाश यादव की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली में सहायक अध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीघ ब्लॉक के तुलापुर रोही प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी मूलरूप से आजमगढ़ का निवासी है। उसने संपूर्णानंद संस्कृत विवि के फर्जी अभिलेख को लगाकर नौकरी प्राप्त किया था। शिकायत के बाद बीएसए ने मामले की जांच कराई तो मामला सही निकला। बीएसए की ओर से सहायक अध्यापक की बीते एक मार्च को सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं बर्खास्त शिक्षक को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया। गोपीगंज कोतवाली में सहायक अध्यापक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।