फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम बदल कर भागे कार सवार उच्चके

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला स्थित एटीम पर पैसा निकलने पहुंची एक महिला का कार सवार उच्चको ने एटीएम कार्ड छीन लिया। महिला कुछ समझ पाती की उसके बदले दूसरा एटीएम थमा कर कार में सवार हो भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो एक पुलिस कर्मी उचक्कों के कार के पीछे लग गया। जिस पर उच्चके कंधरापुर बाजार के पहले ही सड़क किनारे कार छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर के पांडेयबाजार मुहल्ला निवासीनी वंदना पांडेय पत्नी ज्ञानेंद्र शनिवार की रात आठ बजे दवा खरीदने के लिए निकली थी। पहले वह पहाड़पुर तिराहा स्थित एटीएम पर पैसा निकालने गई। वहां पैसा नहीं निकला तो मुरली टाकीज के पास स्थित एटीएम पर पहुंची। एटीएम केबीन में जाकर वह अपना कार्ड पर्स से निकाली ही थी कि कार सवार तीन लोग वहां पहुंच गए। एक व्यक्ति केबिन में घुसा और महिला का कार्ड उसके हाथ से छीन लिया। महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही युवक ने उसे दूसरा कार्ड थमा दिया और बाहर निकल आया। महिला कार्ड देखी तो वह दूसरा मिला। जिस पर महिला शोर मचाते हुए बाहर निकली लेकिन तब तक कार्ड बदलने वाला युवक कार में सवार हो चुका था और तीनो सड़क किनारे खड़ी बाइकों को धक्का देते हुए भागने लगे। पहाड़पुर तिराहे पर मौजूद एक सिपाही तत्काल बाइक स्टार्ट कर भाग रहे उच्चकों के पीछे लगा गया। इस पर बदमाश कंधरापुर बाजार के पहले ही सड़क किनारे कार छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं तत्काल बैंक के नंबर पर फोन कर महिला का एटीएम कार्ड ब्लाक करा दिया। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि महिला का कार्ड तत्काल ही ब्लाक करा दिया गया, जिसके चलते उसका पैसा सुरक्षित है। फरार उच्चकों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पकड़े गए कार के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें