यहां उस कार को खड़ी देख तोड़फोड़ करने लगे। लोगों ने कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने विजय सिंह के घर पर भी धावा बोला। घर के अंदर घुस कर तोड़फोड़ किया। आधे घंटे से अधिक समय तक हरिऔध नगर कॉलोनी में हंगामा चलता रहा। सूचना पर सीओ सिटी गौरव कुमार के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामे को शांत कराया।